Raigarh
रायगढ़ में बनेगा छग का सबसे बड़ा नालंदा परिसर : विष्णुदेव साय

रायगढ़ (EPICCG.NEWS)/रायगढ़ में बनेगा छग का सबसे बड़ा नालंदा परिसर : विष्णुदेव साय ने कहा हमने 42 करोड़ 56 लाख रुपए की राशि से बनने वाले नालंदा परिसर का भी भूमिपूजन किया है, जिससे पीएससी एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षा दे रहे युवाओं को इससे काफी लाभ मिलेगा। हम प्रदेश के 13 नगरीय निकायों में राजधानी रायपुर के नालंदा की तरह लाइब्रेरी आरंभ कर रहे हैं। यहां हजारों किताबों का संग्रह होगा। वाईफाई की सुविधा होगी। सभी तरह की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को यहां स्टडी मटेरियल मिल सकेगा।