Raigarh

रायगढ़ : 39 वां चक्रधर समारोह 2024 कला का महाकुम्भ आज 7 सितम्बर से 16 सितम्बर तक

रायगढ़,। अंतर्राष्ट्रीय ख्यातिलब्ध 39 वां चक्रधर समारोह 2024 का आयोजन आज 7 सितम्बर से रामलीला मैदान रायगढ़ में प्रतिदिन सायं 6 बजे से किया जाएगा।

कलेक्टर कार्तिकेया गोयल के मार्गदर्शन एवं पुलिस अधीक्षक़ दिव्यांग पटेल की अध्यक्षता में गठित कलाकार चयन समिति की अनुशंसा अनुसार कलाकारों को समारोह हेतु आमंत्रित किया जा चुका है। शुभारंभ दिवस 7 सितम्बर को सायं 5.30 बजे से शुभारंभ कार्यक्रम पद्मश्री रामलाल जी का सम्मान, भूपेन्द्र बरेठ द्वारा कथक समूह नृत्य, मनियर भगत जशपुर द्वारा कर्मा लोकनृत्य तथा पद्मश्री हेमा मालिनी द्वारा भरतनाट्यम पर आधारित नृत्य नाटिका ‘राधा रासबिहारी’ की प्रस्तुति होगी।

Rajendra Kumar Tiwari

Owner & Editor (Mo. No : 9300051411)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button