Raigarh

07/09/2024 रायगढ़ आज चक्रधर समारोह में पद्मश्री हेमा मालानी की भरतनाट्यम “राधा रास बिहारी” नृत्य नाटिका की प्रस्तुति

रायगढ़, चक्रधर समारोह का मंच कला जगत में अपनी विशिष्ट ख्याति रखता है। इस बार के आयोजन में एक खास बात और शामिल है। इस वर्ष भारत सरकार के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित 7 विभूतियां रायगढ़ चक्रधर समारोह के मंच को सुशोभित करेंगी।
पद्मश्री हेमा मालिनी– हेमा मालिनी, जो भारतीय सिनेमा की एक प्रमुख और बहु-प्रतिभाशाली अभिनेत्री हैं, अपने भरतनाट्यम नृत्य के लिए भी जानी जाती हैं। उन्हें भारतीय कला और संस्कृति को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण योगदान के लिए जाना जाता है। भरतनाट्यम, जो एक प्राचीन और शास्त्रीय नृत्य शैली है, में हेमा मालिनी की निपुणता और दक्षता अद्वितीय है। उनके नृत्य की विशेषताएँ उनकी उत्कृष्ट तकनीक, भाव-प्रकटीकरण और मंच पर उनकी उपस्थिति में स्पष्ट रूप से देखी जा सकती हैं। उन्होंने न केवल अपनी कला को फिल्मों के माध्यम से प्रस्तुत किया, बल्कि शास्त्रीय नृत्य की कला को भी पूरे देश और विदेश में लोकप्रिय बनाया। उन्होंने कई महत्वपूर्ण नृत्य प्रस्तुतियाँ की हैं, जिनमें भारतीय पौराणिक कथाओं और धार्मिक कथाओं का सुंदर चित्रण होता है। उनके प्रदर्शन में नृत्य की विभिन्न मुद्राओं और भावनाओं का अभिव्यक्ति, दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देती है। उनकी नृत्य साधना और कला के प्रति समर्पण ने उन्हें न केवल सिनेमा की दुनिया में, बल्कि शास्त्रीय नृत्य की दुनिया में भी एक महत्वपूर्ण स्थान दिलाया है। उन्हें वर्ष 2000 में चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया गया है।

  • हेमा मालिनी (16 अक्टूबर 1948) एक भारतीय अभिनेत्री, लेखिका, फिल्म-निदेशक, नृत्यांगना और राजनेता हैं। इन्होंने अपने फिल्मी करियर का आरम्भ राज कपूर के साथ फ़िल्म ‘सपनों का सौदागर’ से की।[1] वे ‘ड्रीमगर्ल’ नाम से प्रसिद्ध हैं। 1981 में इन्होंने अभिनेता धर्मेन्द्र से विवाह किया। ये अब भी फ़िल्मों में सक्रिय हैं। हेमा मालिनी वर्तमान में मथुरा (उत्तर प्रदेश) से भारतीय जनता पार्टी की लोकसभा की सांसद हैं|
  • फिल्मों में कई भूमिकाएं निभाने के बाद हेमा मालिनी ने समाज सेवा के लिए राजनीति में प्रवेश किया और भारतीय जनता पार्टी के सहयोग से राज्य सभा की सदस्य बनीं। हेमा मालिनी को फिल्मों में उल्लेखनीय योगदान के लिए 1999 में फिल्मफेयर का लाइफटाइम एचीश्री सम्मान से भी सम्मानित की गईं।
  • हेमा मालिनी ने अपने चार दशक के सिने कैरयिर में लगभग 150 फिल्मों में काम किया। उनकी कुछ उल्लेखनीय फिल्में हैं: सीता और गीता 1972, प्रेम नगर अमीर गरीब 1974, शोले 1975, महबूबा चरस 1976, ड्रीम गर्ल. किनारा 1977, त्रिशूल 1978, मीरा 1979, कुदरत, नसीब,क्रांति 1980, अंधा कानून, रजिया सुल्तान 1983, रिहाई 1988, जमाई राजा 1990, बागबान 2003, वीर जारा 2004, आदि।

Rajendra Kumar Tiwari

Owner & Editor (Mo. No : 9300051411)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button