रायगढ़ के पहले महापौर जेठूराम मनहर ने कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से किया अलविदा सोशल मीडिया पर पोस्ट किए अपने इस्तीफे के पत्र

रायगढ़ (epiccg.news) 07 अक्टूबर। नगर निगम रायगढ़ के पहले महापौर जेठूराम मनहर ने कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। सोशल मीडिया पर पोस्ट किए अपने इस्तीफे के पत्र में जेठूराम मनहर ने इस्तीफे के पीछे व्यतिगत कारण बताते हुए कांग्रेस को अलविदा कह दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार वर्षों से कांग्रेस के लिए जी जान से सेवा भाव से समर्पित नगर निगम के प्रथम महापौर जेठूराम मनहर ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को पत्र लिखकर कांग्रेस के प्राथमिक सदस्यता से आज दिनांक 07 को इस्तीफा दे दिया औऱ इस्तीफा की कॉपी जिला कांग्रेस कमेटी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को भेज दिया है हालांकि की इस्तीफा देने के लिए अपनी निजी कारण बताया गया है एक बात तो स्पष्ट है कि नगर निगम में चुनाव का बिगुल बच चुका है औऱ काग्रेसी कार्यकर्त्ताओ में असमंजस की स्थिति है की आखिर कौन होगा जिला कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष ऐसे में प्रथम महापौर जेठूराम मनहर का इस्तीफा दे देना कांग्रेस के लिए बड़ा झटका है औऱ आने वाले नगर निगम चुनाव में कांग्रेस को जोरदार झटका लग सकता है।
